Railway Group C Recruitments 2024: हमारे देश में बहुत से लोग हैं जो रेलवे विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, उन सभी के लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि हमारे देश में रेलवे विभाग द्वारा रेलवे ग्रुप सी के रिक्त पदों के लिए भर्ती पूर्वोत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए देश भर का हर पात्र और योग्य उम्मीदवार भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकता है।
यदि आप रेलवे ग्रुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप सभी के लिए इस लेख में दी गई सभी भर्ती जानकारियों को पढ़ना बहुत जरूरी है। क्योंकि इस लेख में हमने भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए विस्तार से पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। जिससे आप सभी अभ्यर्थियों को इस भर्ती हेतु आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Railway Group C Recruitments 2024
रेलवे विभाग ने रेलवे ग्रुप सी के 1104 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु पूर्वोत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है।
इस भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रेलवे में अप्रेंटिस के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
रेलवे ग्रुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2024 से शुरू हो गई है।
सभी इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए भर्ती की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2024 से पहले आवेदन करना होगा।
यदि आप रेलवे ग्रुप सी भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन करते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन पत्र भरना होगा। जिसके बारे में हमने आगे लेख में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है।
Railway Group C Recruitments 2024 Overview
भर्ती का नाम | Railway Group C Recruitments 2024 |
विभाग | रेलवे विभाग |
पद नाम | अप्रेंटिस |
पद संख्या | 1104 |
आवेदन प्रारम्भ की तिथि | 12 जून 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 11 जुलाई 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://cr.indianrailways.gov.in/ |
Railway Group C Recruitments 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता
रेलवे ग्रुप सी के 1104 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
1. इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु प्रत्येक अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
2. यदि आप सभी इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में मिल जाएगी।
Railway Group C Recruitments 2024 के लिए आयु सीमा
1. रेलवे ग्रुप सी के 1104 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
2. इसके अलावा, इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित श्रेणियों में आयु सीमा में कुछ छूट दी जाएगी। जिसके बारे में आप सभी अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना में विस्तार से जानकारी दी गई है कि किस वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में कितनी छूट दी जाएगी।
Railway Group C Recruitments 2024 के लिए आवेदन शुल्क
रेलवे ग्रुप सी के 1104 रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए निम्नांकित अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
वर्ग | आवेदन शुल्क |
अन्य सभी वर्ग | Rs. 100/- |
Female / ST / SC / PwBD | Rs. 00/- |
Railway Group C Recruitments 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. आधार कार्ड / पैन कार्ड
2. निवास प्रमाण पत्र
3. जाति प्रमाण पत्र
4. आयु प्रमाण पत्र
5. शैक्षणिक दस्तावेज
6. मेिडकल सर्टिफिकेट
7. मोबाईल नंबर
8. ई-मेल आईडी
9. 04 पासपोर्ट साइज फोटो।
Railway Group C Recruitments 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
रेलवे ग्रुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करते समय सभी उम्मीदवारों को निम्नलिखित सभी चरणों का पालन करना होगा।
1. सबसे पहले आप सभी उम्मीदवारों को भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. बाद में आपको वेबसाइट में दिए गए भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ना होगा।
3. इसके बाद आपको ऑनलाइन अप्लाई के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। बाद में आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
5. इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
6. अंत में आपको अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
7. इस तरह आप सभी अभ्यर्थी बहुत आसानी से भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट:- Click Here
आधिकारिक नोटिफिकेशन:- Click Here
Also Read:-
Jal Shakti Ministry Recruitment 2024: जल शक्ति मंत्रालय के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी