PM Modi 75th Birthday Live: पूरे देश में जश्न, देखें ताज़ा अपडेट्स

PM Modi 75th Birthday आज पूरे देश में एक बड़े उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। 17 सितंबर 2025 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं, तो हर राज्य, हर शहर और हर गाँव में उनके सम्मान में विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं। कहीं सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, तो कहीं स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें अनोखा तोहफा दिया जा रहा है। जो देश के लिए अछि बात है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि भारत के विकास पथ के पथप्रदर्शक और सम्माननीय PM Modi 75th Birthday की अनंत शुभकामनाएँ। आपका जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का सजीव उदाहरण है, जहाँ अंत्योदय का संकल्प और आत्मनिर्भर भारत की भव्य परिकल्पना साकार होती दिखाई देती है। आपने उन करोड़ों वंचित और उपेक्षित नागरिकों को सम्मान, आशा और अवसर प्रदान किए हैं, जिन्हें लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से बाहर रखा गया था।

उन्होंने आगे कहा कि आज भारत, आपके मार्गदर्शन में, विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और मजबूत लोकतंत्र के रूप में नई ऊँचाइयों को छू रहा है। आपके अथक प्रयास, दूरदर्शी सोच और अद्वितीय नेतृत्व ने हर भारतीय के आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में नई ऊर्जा भर दी है। और सभी को अपनी भावनाये दी।

रेखा गुप्ता ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और असीम ऊर्जा प्रदान करें ताकि आपके नेतृत्व में हम सब मिलकर विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार कर सकें।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि देश को ऐसे समय में नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व मिला, जब भारत को स्पष्ट दृष्टि, दृढ़ संकल्प और नये रास्तों की ज़रूरत थी। मोदी जी ने हमेशा जनता को केंद्र में रखकर काम किया है और सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को ज़मीन पर उतारकर करोड़ों नागरिकों के जीवन को प्रभावित किया है।

चंद्रबाबू नायडू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साहसिक सुधारों के जरिए न केवल देश की अर्थव्यवस्था को गति दी है बल्कि भारत की वैश्विक छवि को भी सशक्त बनाया है। आज भारत दुनिया के सामने एक उभरती हुई महाशक्ति के रूप में खड़ा है, और यह संभव हुआ है मोदी जी की दूरदृष्टि और अथक परिश्रम सेखुश हुवे।

सूरत में PM Modi 75th Birthday पर अनोखा जश्न मनाया गया। शहरवासियों ने विशाल तिरंगा लहराया और खास कपड़े से बना मोदी जी का पोस्टर तैयार किया। इसे बनाने में 20 लोगों की टीम ने 15 दिन तक मेहनत की। आयोजकों का कहना है कि यह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाने और प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान जताने का प्रतीक है। सूरत की जनता ने मोदी जी को अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और राष्ट्र सेवा की ऊर्जा की शुभकामनाएँ दीं।

आज PM Modi 75th Birthday मना रहे हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के छोटे से कस्बे वडनगर में हुआ था। इस विशेष अवसर पर केंद्र सरकार ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ की शुरुआत कर रही है। एम्स दिल्ली में चार केंद्रों पर मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाए जाएंगे। जो जनता के लिए ख़ुशी की बात है।

प्रधानमंत्री मोदी आज मध्यप्रदेश भी जाएंगे, जहां वे ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करेंगे।

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएँ दी थीं। मोदी ने कहा कि वे भारत-अमेरिका भागीदारी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत, अमेरिका की उन कोशिशों का समर्थन करता है जिनका मकसद यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालना है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने भी जवाब में कहा कि उनकी पीएम मोदी से “बेहतरीन बातचीत” हुई। उन्होंने मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह “शानदार काम” कर रहे हैं और भारत-अमेरिका संबंधों को और मज़बूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Icon