ITBP Constable Kitchen Service Recruitment: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल (किचन सर्विस) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ITBP की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार देश के सभी इच्छुक एवं योग्य युवा अभ्यर्थियों को कांस्टेबल (किचन सर्विस) के कुल 819 (महिला 122 और पुरुष 697) रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा।
ITBP Constable Kitchen Service Recruitment भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2024 से प्रारंभ कर दी जाएगी।
कांस्टेबल (किचन सर्विस) के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को भर्ती की अंतिम तिथि यानी 1 अक्टूबर 2024 तक आवेदन पत्र भरने का समय दिया गया है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक सभी उम्मीदवारों को भर्ती के नोटिफिकेशन में निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
ITBP Constable Kitchen Service Recruitment Overview
भर्ती का नाम | ITBP Constable Kitchen Service Recruitment |
पद नाम | कांस्टेबल (किचन सर्विस) |
पद संख्या | 819 |
आवेदन प्रारम्भ की तिथि | 2 सितंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 1 अक्टूबर 2024 |
वेतन | Rs. 21,700 – 69,100/- |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://recruitment.itbpolice.nic.in/ |
ITBP Constable Kitchen Service Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल (किचन सर्विस) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों ने निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की होनी चाहिए।
1. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं कक्षा पास या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा किया होना आवश्यक है।
2. आप सभी अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध करा दी गई है।
ITBP Constable Kitchen Service Recruitment के लिए आयु सीमा
1. आईटीबीपी कांस्टेबल किचन सर्विस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है।
2. इस भर्ती के लिए आयु गणना 1 अक्टूबर 2024 के आधार पर मानकर की जाएगी।
3. सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित श्रेणी के सभी उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ छूट प्रदान की जाएगी।
ITBP Constable Kitchen Service Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
आईटीबीपी कांस्टेबल (किचन सर्विस) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
General / OBC / EWS | Rs. 100/- |
SC / ST / Female | नि:शुल्क |
ITBP Constable Kitchen Service Recruitment के लिए चयन प्रक्रिया
आईटीबीपी कांस्टेबल (किचन सर्विस) के 819 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
1. शारीरिक परीक्षण (PET & PST)
2. लिखित परीक्षा
3. दस्तावेज़ सत्यापन
4. चिकित्सा परीक्षा
ITBP Constable Kitchen Service Recruitment के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. पहचान पत्र
2. आयु प्रमाण पत्र
3. जाति प्रमाण पत्र
4. शैक्षणिक दस्तावेज
5. मोबाईल नंबर
6. ई-मेल आईडी
ITBP Constable Kitchen Service Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें?
आईटीबीपी कांस्टेबल (किचन सर्विस) के 819 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों को निम्नलिखित सभी चरणों का पालन करना आवश्यक है।
1. सबसे पहले आप सभी उम्मीदवारों को ITBP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको वेबसाइट में उपलब्ध भर्ती के नोटिफिकेशन में दी गई सारी जानकारी पढ़नी होगी।
3. बाद में आपको अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
4. अब आपको पूछी गई अभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
5. इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
6. अंत में आपको अपनी श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट:- Click Here
आधिकारिक नोटिफिकेशन:- Click Here