Field Worker Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा क्षेत्रीय कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की गई है। हमारे देश के 10वीं पास सभी युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए सभी पात्र एवं योग्य उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिसके बारे में हमने लेख में आगे विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है।
यदि आप 10वीं पास युवा अभ्यर्थी हैं और आप फील्ड वर्कर के रिक्त पदों पर आवेदन कर नौकरी पाना चाहते हैं तो हमने इस लेख में आप सभी युवाओं के लिए भर्ती में आवेदन करने हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है। ताकि आप सभी युवा अभ्यर्थियों को भर्ती हेतु आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जरूरी है कि आप हमारे द्वारा इस लेख में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और याद रखें।
Field Worker Recruitment 2024
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर फील्ड वर्कर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस भर्ती के लिए जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार परिवार कल्याण विभाग क्षेत्रीय कार्यकर्ता के 510 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
फील्ड वर्क भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू हो जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक सभी उम्मीदवार भर्ती की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आप सभी अभ्यर्थियों को फील्ड वर्क भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य है।
Field Worker Recruitment 2024 Overview
भर्ती का नाम | Field Worker Recruitment 2024 |
पद नाम | क्षेत्रीय कार्यकर्ता |
पद संख्या | 510 |
आवेदन प्रारम्भ की तिथि | 1 अगस्त 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2024 |
वेतन | Rs. 18,000 – 56,900/- |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jssc.nic.in/ |
Field Worker Recruitment 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता
परिवार कल्याण विभाग क्षेत्रीय कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरी की होनी चाहिए।
1. फील्ड वर्क भर्ती के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम से कम 10वीं कक्षा पास की होनी अनिवार्य है।
2. आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध कराई गई है।
Field Worker Recruitment 2024 के लिए आयु सीमा
1. परिवार कल्याण विभाग क्षेत्रीय कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
2. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु गणना 1 अगस्त 2024 के अनुसार मानकर की जाएगी।
3. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित श्रेणी के अनुसार आयु सीमा में कुछ छूट दी जाएगी।
Field Worker Recruitment 2024 के लिए आवेदन शुल्क
परिवार कल्याण विभाग फील्ड वर्क के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निम्नांकित अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
वर्ग | आवेदन शुल्क |
ST / SC | Rs. 50/- |
अन्य सभी वर्ग | Rs. 100/- |
विकलांग व्यक्ति | निःशुल्क |
Field Worker Recruitment 2024 के लिए चयन प्रक्रिया
फील्ड वर्क के 510 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
1. लिखित परीक्षा
2. दस्तावेज़ सत्यापन
3. चिकित्सा परीक्षण
Field Worker Recruitment 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. पहचान पत्र
2. निवास प्रमाण पत्र
3. जन्म प्रमाण पत्र
4. जाति प्रमाण पत्र
5. शैक्षणिक दस्तावेज
6. मोबाइल नंबर
7. ई-मेल आईडी
8. हस्ताक्षर आदि।
Field Worker Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
फील्ड वर्क के 510 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले प्रत्येक उम्मीदवारों को निम्नलिखित सभी चरणों का पालन करना होगा।
1. आप सभी को सबसे पहले भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर नोटिस सेक्शन में दिए गए Advertisement विकल्प पर क्लिक करना होगा।
3. बाद में आपको भर्ती अधिसूचना खोलकर उसे पूरा पढ़ना होगा।
4. इतना करने के बाद आपको अप्लाई के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
5. अब आपको पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
6. बाद में आवश्यक सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
7. इसके बाद आपको अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
8. अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन पत्र जमा करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट:- Click Here
आधिकारिक नोटिफिकेशन:- Click Here
Also Read:-